विश्व पर्यावरण दिवस जून 5 का दिन हर वर्ष मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना 1972 के स्टॉकहोल्म सम्मलेन के बाद हुई थी। इस दिन विश्व के सभी देशों ने पर्यावरण जागरूकता की दिशा में सुचारू रूप से कार्य करने हेतु प्रतिज्ञा ली थी। जून 5, 1974 को सर्वप्रथम ‘विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। है। इसमें हर साल 143 से अधिक देश हिस्सा लेते हैं और इसमें कई सरकारी, सामाजिक और व्यावसायिक लोग पर्यावरण की सुरक्षा, समस्या आदि विषय पर बात करते हैं।पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है। विश्व पर्यावरण दिवस या वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे को आप प्राकृति मां के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने का दिन कह सकते हैं |
Related Posts
जीएसटी रजिस्ट्रेशन जरूरी क्यों | Benefits From GST Registration
GST लागू होने के साथ ही देश भर में सारे Business अब नए नियम-कानून के मुताबिक होने शुरू हो गए…
एडेड स्कूलों के जर्जर भवनों का होगा जीर्णाेंद्धार
अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों के जर्जर भवनों का जीर्णोंद्धार किया जाएगा। ऐसे भवन जो 50 साल पुराने हो…
नियमित और अनुकंपा के आधार पर नियुक्त कर्मचारियों के लिए अलग-अलग वेतनमान नहीं हो सकता- जानिए सुप्रीम कोर्ट का निर्णय
सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया है कि नियमित आधार पर नियुक्त कर्मचारियों और अनुकंपा के आधार पर नियुक्त कर्मचारियों के लिए दो…