यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 18 जून को घोषित होगा

Table of Contents

सीएम योगी ने अधिकारियों संग बैठक कर समय पर परिणाम जारी करने के दिए थे निर्देश

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठकर यूपी बोर्ड के परिणाम को समय पर जारी करने के निर्देश दिए थे। इसके मद्देनजर माना जा रहा है कि बोर्ड ने परिणाम शनिवार को जारी करने का फैसला लिया है।  06:19 PM, 17-JUN-2022

करीब दो करोड़ लोगों को इंतजार कल होगा खत्म

यूपी बोर्ड के परिणाम जारी होने को लेकर न केवल 48 लाख परीक्षार्थी बल्कि उनके माता-पिता, मित्र  – परिचितों और शिक्षक गण आदि समेत करीब दो करोड़ लोगों को इंतजार खत्म हो जाएगा। 
 

06:07 PM, 17-JUN-2022

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://results.amarujala.com/ पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर ही आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
  • जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
  • 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।

06:03 PM, 17-JUN-2022

रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से भी देखा जा सकेगा परिणाम

जो परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। यूपी बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों ने पहले ही बता दिया था कि 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे जून में ही घोषित कर दिए जाएंगे।05:27 PM, 17-JUN-2022

यहां देखा जा सकेगा परीक्षा परिणाम

विद्यार्थी अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी देख सकते हैं।

05:27 PM, 17-JUN-2022

वर्ष 2021 में 29 लाथ 82 हजार 55 परीक्षार्थी हुए थे उत्तीर्ण

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2021 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 29,96,031 परीक्षार्थियों में से 29,82,055 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे।05:25 PM, 17-JUN-2022

47 लाख 75 हजार 749 छात्रों ने दी थी परीक्षा  

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 24 मार्च से 13 अप्रैल तक 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थी। वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से 47,75,749 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।05:10 PM, 17-JUN-2022

18 जून को जारी होगा परीक्षा परिणाम

18 जून को जारी होगा 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसकी घोषणा कर दी है। 10वीं का परिणाम दोपहर दो बजे और 12वीं का परिणाम शाम चार बजे घोषित किया जाएगा।

01:56 PM, 17-JUN-2022

एक साथ जारी हो सकता है परिणाम  

पिछले रुझानों के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बीते साल भी एक ही दिन यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2021 घोषित किए थे। इस साल भी परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे। 12:44 PM, 17-JUN-2022

वेबसाइट क्रैश होने की आशंका

लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट की तारीख जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश यानी ठप हो सकती है। इसका कारण एक साथ बहुत संख्या में लोगों का साइट पर विजिट करना हो सकता है।11:25 AM, 17-JUN-2022

बोर्ड परीक्षा के नतीजों को लेकर अफसर मौन, सीएम के निर्देश का भी कोई असर नहीं

मुख्यमंत्री योगी ने भी नतीजे समय से घोषित करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौन हैं। अधिकारी परिणाम घोषणा की तारीख तो दूर संभावित तिथि भी नहीं बता रहे।
 10:32 AM, 17-JUN-2022

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर ही आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
  • जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
  • 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।

09:28 AM, 17-JUN-2022

2021 में मूल्यांकन के लिए तय किए गए थे विशेष मानदंड

कोरोना महामारी के कारण पिछले साल यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए विशेष मानदंड तैयार किए गए थे। इसके बाद इस बार परिणामों में देरी हो रही है।09:12 AM, 17-JUN-2022

देरी के कारण सीएम योगी भी हैं नाराज

यूपी बोर्ड 2022 के परिणाम जारी किए जाने को लेकर हो रही देरी से सीएम योगी भी नाराज हैं। उन्होंने बीते दिनों अधिकारियों को एक बैठक के दौरान रिजल्ट जारी करने को लेकर विशेष निर्देश दिए थे।09:10 AM, 17-JUN-2022

एक साथ जारी हो सकता है रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बीते साल भी एक ही दिन यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2021 घोषित किए थे। उम्मीद है कि इस साल भी परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे। 09:01 AM, 17-JUN-2022

UP Board Result 2022 Live: छात्रों का इंतजार हुआ खत्म,18 जून को आएगा परिणाम, समय भी हुआ निर्धारित

ये भी पढ़ें…

प्रीमियम

Prayagraj News :  इलाहाबाद हाईकोर्ट

Allahabad High Court : हाईकोर्ट ने यमुना हिंडन नदी के बाढ़ वाले इलाकों में हुए निर्माण पर लगाई रोक

Prayagraj17 June 2022विज्ञापन

train

Prayaraj junction: सजावटी और औषधीय पौधों  से होगा रेल यात्रियों को स्वागत

Prayagraj17 June 2022

crime: two arrested including sister-in-law in Lalchandra suicide case

crime : लालचंद्र खुदकुशी केस में भाभी समेत दो गिरफ्तार

Prayagraj17 June 2022

Prayagraj News : अटाला इलाके में तैनात पुलिस फोर्स।

prayagraj : होटलों-ढाबों में पहुंची पुलिस, खंगाले गए आगंतुक रजिस्टर

Prayagraj17 June 2022

मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद

prayagraj violence : मास्टर माइंड जावेद का घर दोबारा बनवाने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान, बेटी ने कहा- ऐसी कोई जानकारी नहीं

Prayagraj17 June 2022विज्ञापन

Agnipath Scheme Indian Army Agniveer

अग्निवीर : सेना में भर्ती की नई नीति के विरोध से बढ़ा तनाव

Prayagraj17 June 2022

High Court: Ban on the demolition action of Cantt Board

हाईकोर्ट : कैंट बोर्ड के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर लगाई रोक

Prayagraj17 June 2022

teacher demo

UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर के 212 चयनितों को इसी माह नियुक्ति

Prayagraj17 June 2022

Prayagraj News :  धरना प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता।

प्रयागराज : बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, पीएफआई पर प्रतिबंध की मांग

Prayagraj17 June 2022

prayagraj violence:  तनाव वाले इलाके में तैनात किए गए 20 जोनल एवं 50 सेक्टर मजिस्ट्रेट

Prayagraj17 June 2022प्रयागराज की ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स के लिए सब्सक्राइब करें और पाएं सभी ट्रेंडिंग खबरेंविज्ञापन

MORE© 2017-2022 Amar Ujala Limitedएप में पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *