लेह के रहने वाले किफ़ायत हुसैन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी अपने स्टूडेंट्स को आईसोलेशन सेंटर से ऑनलाइन क्लास दे रहे हैं.किफ़ायत हुसैन लेह के एक स्कूल में गणित के शिक्षक हैं और वह तीन मई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए लेकिन, फिर भी उन्होंने बच्चों की ऑनलाइन क्लास ज़ारी रखी क्योंकि वो मानते हैं कि लॉकडाउन में बच्चों की पढ़ाई का एकमात्र ज़रिया ऑनलाइन क्लास है.। उनकी इस कोशिश में इंटरनेट की समस्या रुकावट बनकर बार-बार सामने आती है. वो बताते हैं कि इस इलाक़े में हमेशा इंटरनेट नहीं आता इसलिए सभी बच्चे ऑनलाइन क्लास नहीं ले पाते. वो कुछ वीडियो रिकॉर्ड करके यूट्यूब और व्हाट्सऐप के ज़रिए बच्चों तक पहुंचाते हैं.
Related Posts
अमेठी में पकड़ी गई फर्जी शिक्षिका अनामिका अनामिका शुक्ला
साभार जनसंदेश टाइम्स
उपस्थित के संबंध में
परीक्षा को लेकर किसी तनाव में न रहने एवं जीवन में सेवा भाव से किसी न किसी कार्य से जुड़े
नई दिल्ली (एसएनबी)॥। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अचानक छात्र–छात्राओं से वर्चर्ुअली बात कर उन्हें जीवन में सफलता का मूलमंत्र…