उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित निगोहा के रघुनाथ खेड़ा गांव स्थित एसबीएन इंटर कालेज की प्रबंधक ने बड़ा दिल दिखाते हुए, अभिभावकों से 3 महीने की शुल्क न लेने का फैसला किया। उन्होंने दावा किया है कि स्कूल में लगभग 1247 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं कालेज के प्रबंधक अमरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अप्रैल मई-जून का संपूर्ण शिक्षण शुल्क माफ कर दिया गया है। उन्होंने बताया करोना संकट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नए सत्र की शुरुआत में नर्सरी से लेकर इंटर तक एडमिशन फीस भी नहीं ली जाएगा। अमरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने कालेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बैंक से 500000 का कर्ज लिया है। फीस माफी का यह फैसला कोरोना योद्धाओं को समर्पित है।
Related Posts
उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 एवं आगामी उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षाओं के आयोजन हेतु संशोधित/नवीन मार्गदर्शी सिद्धान्त।
वेतन समिति (2008) के नवम् प्रतिवेदन भाग-1 में राजकीय विभागों के कम्प्यूटर कर्मचारी (ई0डी0पी0) संवर्ग के संबंध में की गयी संस्तुतियों पर लिये गये निर्णयों के कार्यान्वयन के संबंध में
यूपी बोर्ड के7000 से ज्यादा परीक्षार्थी चाहते हैं स्क्रूटनी
यूपी बोर्ड का रिजल्ट आए करीब एक माह बीत रहे हैं। अब तक बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में स्क्रूटनी के…