उत्तर प्रदेश की अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्य तदर्थ 16000 तदर्थ शिक्षकों को वेतन 31 अक्टूबर 2021 तक देय होगा
प्रदेश के 16 हजार उन माध्यमिक शिक्षकों को फिलहाल राहत मिल गई है, जिन्हें जुलाई से वेतन देने पर रोक लगा दी गई थी। इसमें नगर के 30 से अधिक शिक्षक शामिल हैं। ये शिक्षक लंबे समय के बाद भी विनियमित नहीं हो पाए थे। अब फिलहाल अक्तूबर तक इन्हें वेतन मिल सकेगा।
सर्वोच्च न्यायालय ने चयन बोर्ड की मुख्य परीक्षा में इन्हें भारांक देने का आदेश किया था। चयन बोर्ड को भर्ती 31 जुलाई 2021 तक सम्पन्न करने को कहा गया था। तदर्थ शिक्षक को अपनी नौकरी सुरक्षित करने और सेवा का लाभ लेने के लिए चयन बोर्ड की आयोजित परीक्षा में चयन पाना अनिवार्य किया गया था। यह मौका मात्र एक भर्ती तक ही सीमित था।
सर्वोच्च न्यायालय ने 28 जून, 2021 को सुनवाई की। कोरोना से हुई देरी के चलते 31 अक्तूबर, 2021 तक भर्ती कराने का आदेश किया। तब भी भर्ती न हो तो 09 नवंबर 2021 को अधिकारियों को उपस्थित होने का आदेश किया है। ऐसे में तदर्थ शिक्षकों को फिलहाल वेतन मिलता रहेगा