इंजीनियरिंग छात्राओं को गूगल में मिलेगी नौकरी!

गूगल इंडिया की ओर से महिला दिवस से पूर्व छात्राओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। इसके तहत गूगल की ओर इंजीनियरिंग छात्राओं को कंपनी में नौकरी का मौका और कैश प्राइज भी मिलेगा। दरअसल, गूगल इंडिया की ओर से छात्राओं के लिए वूमन कोडर्स- गर्ल हैकाथॉन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यक्रम को बिल्ड योर फ्यूचर विद गूगल की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। 
गर्ल हैकाथॉन में आवेदन की इच्छुक छात्राएं 09 मार्च, 2022 तक गर्ल हैकाथॉन की आधिकारिक वेबसाइट पर  buildyourfuture.withgoogle.com के माध्यम से पंजीकरण कर सकती हैं। हालांकि, यह प्रतियोगिता सिर्फ कंप्यूटर साइंस और आईटी संबंधित विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर इंजीनियरिंग डिग्री कार्यक्रम में पंजीकृत छात्राओं के लिए ही है। प्रतियोगिता का आयोजन 19 मार्च से 30 अप्रैल, 2022 के मध्य अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा।

नौकरी के लिए इंटरव्यू और नगद पुरस्कार जीतने का मौका

गूगल इंडिया के अनुसार, गर्ल हैकाथॉन में भारतीय छात्राओं को एक टीम के तौर पर उनके कोडिंग स्किल्स दिखाने और वास्तविक समय की तकनीकी चुनौतियों से रूबरू होते हुए उनके समाधान के लिए क्रिएटिव सॉल्यूशन पर काम करने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता केवल छात्राओं के लिए ही सीमित है और इसमें भाग लेने के लिए उन्हें अपनी तीन सदस्य टीम भी बनानी होगा। विजेता टीमों को गूगल में नौकरी के लिए इंटरव्यू और नगद पुरस्कार जीतने का अवसर भी मिलेगा। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में पूरी होगी और छह हफ्ते तक चलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *