सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक भर्ती में तदर्थ शिक्षकों को शिक्षा मित्रों की तर्ज पर भारांक दिया जाएगा। प्रवक्ता को साक्षात्कार और एलटी ग्रेड को लिखित परीक्षा में भारांक दिया जाएगा। यदि तदर्थ शिक्षक सामान्य भर्ती में चयनित होकर शिक्षक बनते हैं तो उनकी तदर्थ के रूप में दी गई सेवाओं को रिटायर होने के बाद मिलने वाले लाभ में जोड़ा जाएगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा जुलाई 2021 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद तदर्थ शिक्षकों को शिक्षा मित्रों की तर्ज पर ही सामान्य भर्ती परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। और बनने वाली मेरिट में इनका भारांक जोड़ा जाएगा वहीं सुप्रीम कोर्ट ने नियमित भर्ती प्रक्रिया कराने के आदेश भी दिए हैं सुप्रीम कोर्ट के लगभग दो हजार याचिकाकर्ता जुड़े थे एसोसिएशन का दावा है कि प्रदेश में 17000 शिक्षक हैं।
Related Posts
आईआईटी में प्रवेश के लिए बरौनी में 75 फ़ीसदी अंको की अनिवार्यता से छूट
कक्षा 1 से 8 तक मूल्यांकन व्यवस्था लागू किए जाने के संबंध में
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर ने 83 व्याख्याता, शिक्षक, प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक, बिब्लीसर, सहायक, सेवक पद के लिए आवेदन आमंत्रित
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर ने 83 व्याख्याता, शिक्षक, प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक,…