मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार अपने सरकारी आवास पर उप्र लोक सेवा आयोग‚ उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग‚ उप्र उच्चतर शिक्षा चयन आयोग तथा उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्षों के साथ विभिzा पदों पर होने वाली भर्तियों के सम्बन्ध में बैठक में कहा कि इनके द्वारा ७४‚००० पदों पर चयन के लिए भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जाए॥। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाए और इसके लिए सम्पzा की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन पारदर्शी ढंग से किया जाए। खराब छवि वाले विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बिल्कुल न बनाया जाए। ॥ मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भर्तियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के समय अभ्यर्थियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए अधिक दूरी न तय करनी पड़े। हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षाएं नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से आयोजित की जाएं। मÙख्यमंत्री ने सभी आयोगों/बोर्ड के अध्यक्षों से समय से भर्तियां करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन से जुड़े मामलों में सम्बन्धित अध्यक्ष मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे सम्पर्क कर समस्या का तुरन्त समाधान कराएं‚ ताकि भर्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ायी जा सके॥। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ३०‚००० पदों पर भर्तियां की जानी हैं‚ जबकि उप्र उच्चतर शिक्षा चयन आयोग द्वारा १७‚००० पदों पर भर्ती की जाएंगी। इसी प्रकार उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा २७‚००० पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव कार्मिक एवं कृषि देवेश चतुर्वेदी‚ अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस गर्ग‚ अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला‚ अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल‚ सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार‚ उप्र लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत‚ उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार‚ उप्र उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा तथा उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष बीरेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। ॥
Related Posts
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण के संबंध में
बेसिक शिक्षा विभाग के 16 अधिकारियों का स्थानांतरण
विभागीय कार्यवाही करने से पूर्व कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करना अनिवार्य
hief Justice’s Court AFR Case :- SPECIAL APPEAL No. – 538 of 2015 Appellant :- Union Of India Thru. D.G.…