विश्व पर्यावरण दिवस जून 5 का दिन हर वर्ष मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना 1972 के स्टॉकहोल्म सम्मलेन के बाद हुई थी। इस दिन विश्व के सभी देशों ने पर्यावरण जागरूकता की दिशा में सुचारू रूप से कार्य करने हेतु प्रतिज्ञा ली थी। जून 5, 1974 को सर्वप्रथम ‘विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। है। इसमें हर साल 143 से अधिक देश हिस्सा लेते हैं और इसमें कई सरकारी, सामाजिक और व्यावसायिक लोग पर्यावरण की सुरक्षा, समस्या आदि विषय पर बात करते हैं।पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है। विश्व पर्यावरण दिवस या वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे को आप प्राकृति मां के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने का दिन कह सकते हैं |
Related Posts
बाबासाहेब, वंचितों की आवाज़
बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर उन भूमिकाओं के पथप्रदर्शक थे, जो उन्होंने भारतीय समाज और आधुनिक इतिहास की रूपरेखा को परिवर्तित करने के…
उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद के संस्थानों के प्रधानों अध्यापकों तथा संस्थाओं के अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति तथा सेवा शर्त नियमावली संशोधन एक
Centre Policy for High School and Intermediate Examination 2022.
Centre Policy for High School and Intermediate Examination 2022.
