सीतापुर: म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की बैठक का आयोजन किया गया। शर्मागुट के जिला संयोजक गया प्रसाद मिश्र ने कहा की शिक्षकों के मूल अभिलेखों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भेज कर उन्हें वहां पर सत्यापित कराना खतरे से खाली नहीं है। यदि किसी भी शिक्षक के मूल अभिलेख गायब हो गए या खो गए तो उसका भविष्य अंधकार मय हो सकता है। विद्यालयवार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जांच टीम आकर के प्रधानाचार्य व शिक्षकों के सामने मूल अभिलेखों से छाया प्रतियों का मिलान करके उसे सत्यापित कर ले ताकि शिक्षकों के मूल अभिलेखों की सुरक्षा हो सके। शिक्षक नेता दीन मोहम्मद रिजवी ने कहा जिला विद्यालय निरीक्षक को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक मनोहर लाल शुक्ला, संयोजक सुशील पांडेय, सह संयोजक पंकज श्रीवास्तव, सदस्य सुभाष चंद्र गुप्त सहित शिक्षक गण बैठक में मौजूद रहे। इस संबंध में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र सिंह ने कहा शिक्षकों के द्वारा ज्ञापन प्राप्त हुआ है इस मांग पत्र को उच्च अधिकारियों तक प्रेषित कर दिया जाएगा।
Related Posts
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की अनियमित तैनाती को शासन ने संज्ञान में लिया
जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की अनियमित तैनाती को शासन ने संज्ञान में लिया है। अब हर स्कूल के…
वर्ष 2006 के अनुदानित 1000 जूनियर हाई स्कूल विद्यालयों के शिक्षकों को वेतन दिलाये जाने के संबंध में
परीक्षा वर्ष – 2021 से सम्बन्धित परिषदीय केंद्र निर्धारण समिति द्वारा अनुमोदित अंतिम सूची ।
गराज : यूपी बोर्ड प्रशासन ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी…