माध्यमिक शिक्षा विभाग में समूह ‘ख के 10 अधिकारियों को समूह ‘क के वेतनमान में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर नियमित पदोन्नति दी गई है।यह जानकारी देते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने बताया कि पदोन्नत अधिकारियों की नयी तैनाती के आदेश बाद में जारी किये जाएंगे। जिन अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है वह हैं- अशोक नाथ तिवारी, मनोहर प्रसाद, सूर्य प्रकाश सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, बृजेश मिश्र, मनोज कुमार आर्य, गोविन्द राम, धर्मवीर सिंह, राजकुमार पंडित, माधव जी तिवारी।
